1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Budget 2016-17: cheap and expensive

क्या महंगा और क्या सस्ता...

Budget 2016-17: cheap and expensive बजट 2016-17 : सस्ता और महंगा
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2016-17 का बजट पेश किया। जानिए इस बार के बजट में क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता।
 
महंगा :  सर्विस टैक्स बढ़ाकर सरकार ने एक तरह से सेवा विलासिता से जुड़ी सभी चीजें महंगी कर दी हैं। सर्विस टैक्स अब 14.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। 

सिगरेट, सिगार, सभी तरह की कारें महंगी हुईं, कोयला, गुटखा (पान मसाला), तंबाकू उत्पाद (बीड़ी छोड़कर सभी सिगरेट और सिगार), सोने एवं हीरे के आभूषण, एक करोड़ से अधिक आय पर 15 फीसदी सरचार्ज लगाया। इसके अलावा सभी तरह की ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े, बीमा पॉलिसी, सिनेमा, केबल, रेस्टोरेंट में खाना, और कोयला महंगे हो गए हैं। 
 
 
सस्ता : सरकार ने आम जनता को ज्यादा राहत नहीं दी है।  विकलांगों के सहायक उपकरण, डायलिसिस उपकरण, 50 लाख तक पहला घर लेने पर 50 हजार रुपए तक की ब्याज में छूट।