आज रेल बजट पेश करेंगी ममता
PIB |
संसद में रेल बजट को अंतिम रूप देते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह देश के आम आदमी को समर्पित यात्री अनुकूल बजट होगा।
रेल मंत्री ने अपने बजट के बारे में कोई ब्यौरा न देते हुए सिर्फ इतना कहा कि यह जन हितैषी, यात्री हितैषी और देश हितैषी बजट होगा।
नए रेल बजट में इस बार भी यात्री किरायों में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और यदि ऐसा होता है तो यह लगातार आठवाँ साल होगा जब यात्री किरायों में परिवर्तन नहीं होगा।
आज पेश किए जाने वाले रेल बजट में करीब 100 नई ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है इनमें से करीब एक दर्जन नॉन स्टाप दूरंतो ट्रेनें शामिल होंगी।
इस बजट पर ममता के गृह प्रदेश पश्चिम बंगाल की छाया दिख सकती है क्योंकि वहाँ अगले दो-तीन महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वह अपने राज्य के लिए कुछ परियोजनाओं की घोषणा कर सकती हैं। (एजेंसी)

