पारदर्शी नकाब
निर्माता : कुमार एस. तौरानी, रमेश एस. तौरानी
निर्देशक : अब्बास-मस्तान
गीतकार : समीर
संगीतकार : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : बॉबी देओल, उर्वशी शर्मा, अक्षय खन्ना
थ्रिलर फिल्म बनाने वालों में अब्बास-मस्तान एक जाना-पहचाना नाम है। भले ही वे हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरणा लेते हैं, लेकिन उसका भारतीयकरण वे बखूबी करते हैं। पिछली कुछ फिल्मों में वे दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं और ‘नकाब’ में भी वे उस स्तर तक नहीं पहुँच पाए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
सोफी (उर्वशी शर्मा) एक मध्यमवर्गीय लड़की है, जो करण (बॉबी देओल) से प्यार करती है। करण के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। एक दिन सोफी की मुलाकात विक्की (अक्षय खन्ना) से होती है और सोफी उसकी ओर आकर्षित होने लगती है।
विकी और करण की असलियत कुछ और होती है और जब उनके चेहरों से नकाब उतरता है, तब समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं।
फिल्म की कहानी में नयापन जरूर है, लेकिन उतनी ही वह अविश्वसनीय भी है। इस अविश्वसनीय कहानी के लिए सशक्त पटकथा का होना बहुत जरूरी था, लेकिन पटकथा भी कमजोर है।
मध्यांतर के पूर्व फिल्म एक अलग ट्रैक पर चलती है और मध्यांतर के बाद जब किरदारों का अतीत सामने आता है, तब फिल्म का ट्रैक बदल जाता है। इस कहानी को पचाने की जिनमें क्षमता हो, उन्हें यह फिल्म जरूर अच्छी लग सकती है।
शुरूआती घंटे में फिल्म में कोई पकड़ नहीं है। सारा घटनाक्रम बचकाना लगता है। सोफी का एकाएक विक्की के प्रति आकर्षित हो जाना समझ के परे है। बाद में जब रहस्य खुलने लगते हैं, तब फिल्म में थोड़ी रूचि जागती है। अंतिम बीस मिनट फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा है।
फिल्म की अवधि मात्र दो घंटे की है। फालतू के दृश्य बिलकुल भी नहीं हैं और फिल्म तीनों किरदार के इर्दगिर्द घूमती रहती है। पूरी फिल्म को दुबई में फिल्माया गया है।
अब्बास-मस्तान ने फिल्म को स्टाइलिश बनाया है। बॉबी, अक्षय और उर्वशी को उन्होंने बेहतरीन रूप में पेश किया है।
अक्षय खन्ना एक उम्दा अभिनेता हैं, ये एक बार फिर उन्होंने सिद्ध किया है। बॉबी ने अपना कमाल अंतिम चंद रीलों में दिखाया है। उर्वशी शर्मा को एक बेहतरीन शुरूआत मिली है। पहली फिल्म के हिसाब से उनका काम अच्छा है।
फिल्म में मात्र तीन गाने हैं। ‘एक दिन तेरी राहों में’ मधुर है। राजू खान की कोरियोग्राफी ने इस गाने को देखने लायक बनाया है।
यदि आप तर्कों को परे रखकर फिल्म देखने की हिम्मत रखते हों तो एक बार फिल्म देखी जा सकती है।
निर्देशक : अब्बास-मस्तान
गीतकार : समीर
संगीतकार : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : बॉबी देओल, उर्वशी शर्मा, अक्षय खन्ना
| |
|