1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

'लाइफ इन ए...मेट्रो'

अनुराग बासु लाइफ इन ए...मेट्रो शिल्पा शेट्टी शाइनी आहूजा के.के. मेनन कंगना इरफान खान
अनुराग बासु द्वारा निर्देशित 'लाइफ इन ए...मेट्रो' फिल्म में शाइनी आहूजा, शिल्पा शेट्टी, के.के. मेनन, श्रमण जोशी, गौतम कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना राउत और इरफान खान जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म मेट्रो की जिंदगी पर आधारित है।

राहुल एक नौजवान है, जिसके ढेर सारे सपने हैं और वह एक कॉल सेंटर पर बतौर एजीक्यूटिव काम करता है। वह अपनी ही कंपनी की बॉस नेहा से प्यार करता है। नेहा ने बहुत कम समय में काफी ऊँचाईयाँ पा ली हैं। लेकिन उसकी इस सफलता के पीछे सिर्फ उसकी मेहनत ही नहीं है, बल्कि अपने बॉस के साथ अनैतिक संबंधों का भी हाथ है। उनका रिश्ता अनैतिक इसलिए है, क्योंकि रणजीत की शादी शिखा से हो चुकी है और उसका 6 साल का एक बेटा भी है। बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं।

इधर रणजीत की पत्नी शिखा काफी पड़ी-लिखी और समझदार होने के बावजूद एक गृहिणी बनकर जीवन बिता रही है। रणजीत भी उसकी परवाह नहीं करता। इस दौरान वह थियेटर की दुनिया में संघर्षरत कलाकार अक्स के काफी नजदीक आ जाती है।

70 साल का अमोल अपने जीवन के चालीस साल भारत से बाहर रहने के बाद अपना पहला प्यार अपनी पत्नी वैजयंती के साथ बिताने के लिए भारत वापस आ जाता है।

शिखा की दोस्त और नेहा की रूमेट श्रुति रेडियो मिर्ची में प्रोड्यूसर है। 30 साल की उम्र होने के बावजूद उसने शादी नहीं की है, लेकिन उसकी इच्छा है कि उसकी जिंदगी में भी कोई आए। वैसे वह अपने साथ काम कर रहे आरजे विशि के को पसंद करती है। श्रुति इंटरनेट के जरिए देबू से मिलती है, वह उससे नफरत करता है। लेकिन वह उससे शादी करने को तैयार है।

राहुल अति महात्वाकांक्षी है और सफल होने के लिए कोई-न-कोई शॉर्ट-कट ढूँढता रहता है। उसके पास अपने अंकल के अपार्टमेंट की चाबी रहती है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोई एकांत जगह चाहता हैं या फिर किसी गलत रिश्ते को अंजाम देने के लिए ऐसी जगह ढँूढी जाती है। बस राहुल को यह एक आसान रास्ता मिल जाता है। अंकल के शहर से बाहर रहने पर राहुल अपार्टमेंट की चाबी ऐसे लोगों को देकर पैसे कमाता है। एक बार इसी अपार्टमेंट में रणजीत और नेहा भी आते हैं, जहाँ नेहा को महसूस होता है कि रणजीत उसे धोखा दे रहा है, फिर उनके बीच दूरियाँ आ जाती हैं।

ऐसी स्थिति में राहुल उसके करीब आता है, लेकिन नेहा उस पर भरोसा नहीं कर पा रही है। इतनी सारी जिंदगियाँ और इतनी सारे पेंच। क्या होता है इन रिश्तों का? इन सारे सवालों का जवाब मिलेगा-'लाइफ इन ए..मेट्रो' में।