मुंबई मिरर की कहानी
- वेबदुनिया
निर्माता : रैना सचिन जोशी
निर्देशक : अंकुश भट्ट
संगीत : आनंद राज आनंद, अमजद नदीम
कलाकार : सचिन जोशी, जिहानी खान, प्रकाश राज, आदित्य पंचोली, महेश मांजरेकर
रिलीज डेट : 18 जनवरी 2013
निर्देशक : अंकुश भट्ट
संगीत : आनंद राज आनंद, अमजद नदीम
कलाकार : सचिन जोशी, जिहानी खान, प्रकाश राज, आदित्य पंचोली, महेश मांजरेकर
रिलीज डेट : 18 जनवरी 2013
PR |
मुंबई मिरर एक कॉप-ड्रामा है, जिसमें सस्पेंस और एक्शन के तत्व भी शामिल हैं। अभिजीत पाटिल (सचिन जोशी) एक पुलिस ऑफिसर है और फिल्म उसकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के इर्दगिर्द घूमती है।
अभिजीत आम पुलिस ऑफिसर्स जैसा नहीं है। वह अपने क्षेत्र में किसी किस्म की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करता। उसके अपने ही कानून है। चाहे एनकाउंटर किलिंग हो, ड्रग्स या डांस बार का मामला हो वह बिना किसी से डरे अपने तरीके से काम करता है, भले ही उसे कानून की हद पार करना पड़े। वह खुद क्रिकेट पर पैसा लगाता है। अक्सर वह एक संवाद बोलता है- ‘मेरा एक ही उसूल है, कि कोई उसूल मत बनाओ वरना तोड़ना पड़ता है।‘

