टेबल नं. 21 की कहानी
बैनर : नेक्स्ट जेन फिल्म्स प्रोडक्शन्स, इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : सुनील लुल्ला, विकी राजानी
निर्देशक : आदित्य दत्त
कलाकार : परेश रावल, राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई
रिलीज डेट : 4 जनवरी 2013
निर्माता : सुनील लुल्ला, विकी राजानी
निर्देशक : आदित्य दत्त
कलाकार : परेश रावल, राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई
रिलीज डेट : 4 जनवरी 2013
PR |
रात-दिन एक जैसी जिंदगी जीते-जीते बोर हो चुके कपल, विवान (राजीव खंडेलवाल) और सिया अगस्थी (टीना देसाई) की खुशी का ठिकाना नहीं रहता जब वे फीजी ट्रिप पर जाने का मौका जीत जाते हैं।
फीजी में उनके रहने की व्यवस्था एक शानदार होटल में की जाती है। सुवा नामक फिजी के सबसे शानदार रिसॉर्ट में उनकी शादी की वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां पर इस कपल की मुलाकात एक अतिशिष्ट इंसान मिस्टर खान (परेश रावल) से होती है।
खान इन्हें एक ‘टेल द ट्रूथ’ नामक गेम खेलने का ऑफर देता है। इस गेम के नियम बड़े आसान हैं। आठ प्रश्नों के जवाब एकदम सच देना है और एक टास्क पूरा करना है, इसके बदले में वे 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जीत सकते हैं। विवान और सिया तत्काल इसके लिए तैयार हो जाते हैं और इस राशि से खुशहाल जीवन जीने के सपने उनकी आंखों के आगे तैरने लगते हैं।

