1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. क्विक गन मुरुगन

क्विक गन मुरुगन

क्विक गन मुरुगन
IFM
बैनर : ए फैट फिश मोशन पिक्चर्स, फॉक्स स्टार स्टुडियो
निर्देशक : शशांक घोष
कलाकार : राजेन्द्र प्रसाद, विनय पाठक, रणवीर शौरी, संध्या मृदुल, रम्भा, अश्विन मुश्रान

क्विक गन मुरुगन साउथ इंडियन काउबॉय है। वह असहाय लोगों की मदद और रक्षा करता है। हर काम करने का उसका अनोखा स्टाइल है। फिल्म क्विक गन मुरुगन के मिस एडवेंचर्स के इर्दगिर्द घूमती है। राइस प्लेट रेड्डी उसका दुश्मन है, जिससे अक्सर उसकी फाइट होती रहती है।

समय और जगह क्विक गन मुरुगन के लिए कोई मायने नहीं रखती है। दक्षिण भारत के एक छोटे-से गाँव से लड़ते हुए वह स्वर्गलोक और आखिर में मुंबई जा पहुँचता है।

मैंगो डॉली उसे बेहद चाहती है, लेकिन अपने प्यार का इजहार नहीं करती। वैसे मुरुगन का पहला प्यार लॉकेट गर्ल है।

हाल ही में आमिर खान ने इस‍ फिल्म को देखा और अपने ब्लॉग में फिल्म की जमकर तारीफ की है। आमिर के अनुसार चैनल वी के किरदार मुरुगन को उसके प्रशंसक पसंद करेंगे।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें