किससे प्यार करूँ?
|
निर्देशक - अजय चंडोक
संगीत : डब्बू मलिक
कलाकार : अरशद वारसी, उदिता गोस्वामी, आशीष चौधरी, आरती छाबरिया, श्वेता मेनन, आशीष विद्यार्थी
जॉन (आशीष चौधरी), सिद (अरशद वारसी) और अमित (यश टोंक) बेहद अच्छे दोस्त हैं। हमेशा साथ रहते हैं और जिंदगी का पूरा मजा लूटते हैं। उनकी मस्ती भरी जिंदगी में घुमाव तब आता है जब शीतल (उदिता गोस्वामी) उनके बीच आ जाती है।
शीतल की निगाह जॉन की सम्पत्ति पर है, इसलिए वह जॉन को अपने प्यार के जाल में उलझाती है। सीधा-सादा जॉन शीतल से प्यार कर बैठता है। शीतल को पता रहता है कि जॉन अपने दोस्तों को बेहद चाहता है, इसलिए वह उनकी दोस्ती में दरार डालने का काम करती है।
सिद और अमित बहुत जल्दी शीतल के खतरनाक इरादों को भाँप लेते हैं और जॉन को बचाने के लिए वे ‘सेव जॉन ऑपरेशन’ नामक प्लान बनाते हैं। शीतल भी उनकी योजना को असफल करने की कोशिशों में लग जाती है।
क्या जॉन को उसके दोस्त शीतल के चंगुल से बचा पाएँगे?
क्या शीतल अपने मकसद में कामयाब हो पाएगी?
यह जानने के लिए देखनी होगी ‘किस से प्यार करूँ’, जिसमें यह कहानी हास्य से भरे अंदाज में दिखाई गई है।

