कयामत ही कयामत की कहानी
बैनर : ममता फिल्म्स एंटरटेनमेंट
निर्माता : ममता पथरोड, हेमंत धनेतवाल, आदित्य राज सिंह, गौरव चोपड़ा
निर्देशक : विक्की राणावत
संगीत : सूरज कनोदिया, आंचल तलेसरा, मनोज टिकारिया
कलाकार : प्रकाश सागर, ईस्टर नोरोन्हा, उपासना सिंह, गोविंद नामदेव, जाकिर हुसैन, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, पुनीत इस्सर, संभावना सेठ (आइटम सांग)
रिलीज डेट : 14 सितंबर 2012
अहमदाबाद से लड़कियों का एक ग्रुप राजस्थान ट्रिप पर जाता है और उदयपुर में उनकी मुलाकात राज नामक गाइड से होती है जो उन्हें कई ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाकर उनका महत्व बताता है। रानी नामक लड़की को लगता है कि वह राजा को वर्षों से जानती है। दूसरी तरफ राजा को रानी से प्यार हो जाता है। धीरे-धीरे दोनों करीब आ जाते हैं।
निर्माता : ममता पथरोड, हेमंत धनेतवाल, आदित्य राज सिंह, गौरव चोपड़ा
निर्देशक : विक्की राणावत
संगीत : सूरज कनोदिया, आंचल तलेसरा, मनोज टिकारिया
कलाकार : प्रकाश सागर, ईस्टर नोरोन्हा, उपासना सिंह, गोविंद नामदेव, जाकिर हुसैन, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, पुनीत इस्सर, संभावना सेठ (आइटम सांग)
रिलीज डेट : 14 सितंबर 2012
PR |
एक दिन रानी कुंभलगढ़ जाती है तो उसे वहां जाकर एहसास होता है कि यह उसका पुनर्जन्म है और पिछले जन्म में उसका प्रेमी और कोई नहीं बल्कि राजा ही था। मंदिर का पुजारी जब राजा और रानी को साथ देखता है तो आश्चर्यचकित रह जाता है और गांव वालों को यह बात वह बताता है। सभी लोग उन्हें बताते हैं कि वे राधा और कृष्ण हैं और राजा-रानी के रूप में उन्होंने फिर जन्म लिया है।

