एट बाय टेन तस्वीर
|
निर्देशक : नागेश कुकुनूर
संगीत : सलीम-सुलैमान, नीरज श्रीधर
कलाकार : अक्षय कुमार, आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर, जावेद जाफरी, गिरीश कर्नाड, अनंत महादेवन, बेंजामिन गिलानी
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का लोग इंतजार करते हैं और प्रदर्शन के पूर्व ही फिल्म चर्चा का विषय बन जाती है, लेकिन ‘एट बाय टेन तस्वीर’ के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है। अक्षय की इस फिल्म को कम प्रिंट्स के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रचार में भी तेजी पिछले कुछ दिनों से आई है।
|
सफाई में अक्षय ने कहा कि शूटिंग आरंभ होने के तीन-चार दिन तक उन्हें निर्देशक नागेश कुकुनूर का काम करने का तरीका पसंद नहीं आया था, लेकिन अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। वे फिल्म के अंतिम परिणाम से खुश हैं।
फिल्म के नायक जय पुरी (अक्षय कुमार) को सुपरनेचुरल शक्तियाँ हासिल हैं। भारतीय मूल का जय कनाडा में फॉरेस्ट रेंजर का काम करता है। उसके पिता करोड़पति हैं, लेकिन जय व्यवसाय में उनका हाथ नहीं बँटाना चाहता है क्योंकि वह उनके व्यवसाय चलाने के तौर-तरीकों से खुश नहीं है।
|
|
|

