1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis Margarita with a Straw

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ की कहानी

Margarita With A Straw
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
निर्माता-निर्देशक : सोनाली बोस
संगीत : मिकी मैक्लीरी
कलाकर : कल्कि कोचलिन, रेवती, सयानी गुप्ता
रिलीज डेट : 17 अप्रैल 2015 
मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित लैला (कल्कि कोचलिन) व्हीलचेयर का उपयोग करती है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। वह एक महत्वाकांक्षी लेखक है जो गीत लिखती है और यूनिवर्सिटी के बैंड के लिए काम करती है। लैला न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में एडमिशन लेती है और अपनी मां (रेवती) के साथ वहां जाती है। मैनहट्टन में वह रहती है और उग्र युवा कार्यकर्त्ता खानम (सयानी गुप्ता) के साथ प्यार कर बैठती है। यही से उसके परिवार और दोस्तों के साथ के रिश्ते में अड़चनें पैदा होती हैं।