1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis of Hindi Film PadMan

पैडमैन की कहानी | Synopsis of Hindi Film PadMan

पैडमैन
बैनर : मिसेस फनीबोन्स मूवीज़, सोनी पिक्चर्स, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, होप प्रोडक्शन्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स 
निर्माता : ट्विंकल खन्ना, गौरी शिंदे, प्रेरणा अरोरा, अर्जुन एन. कपूर 
निर्देशक : आर. बाल्की
संगीत : अमित त्रिवेदी 
कलाकार : अक्षय कुमार, सोनम कपूर, राधिका आप्टे 
रिलीज डेट : 26 जनवरी 2018 
 
पैडमैन कहानी अरुणांचलम मुरुगननांथम की जिंदगी से प्रेरित है। इस आविष्कारक की यात्रा इस फिल्म में दिखाई गई है। वह छोटे से शहर का रहने वाला है और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करता है। भारत में महिलाओं के लिए सस्ते सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए वह एक सपना देखता है और उसे पूरा करता है। 
 
अरुणांचलम को तब बहुत बुरा लगता है जब वह अपने आसपास महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन न खरीद पाने की लाचारी को देखता है क्योंकि यह अत्यंत ही महंगे हैं। वह सस्ते सेनिटरी नैपकिन बनाने की मशीन बनाने की सोचता है और उसके इस विचार का उपहास बनाया जाता है। 
 
पैडमैन के जरिये उन लोगों को ट्रिब्यूट दी गई है जो अपना सपना पूरा करने की हिम्मत जुटाते हैं जिसके जरिये करोड़ों की जिंदगी में बदलाव आता है। 
अगला लेख
सलमान खान के बारे में 50 रोचक जानकारियां