1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

नर्गिस फाखरी हैं बेहद फूडी

नर्गिस फाखरी
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘रॉक स्टार’ के साथ बालीवुड में कदम रखने वाली नर्गिस फाखरी को फिल्म की कामयाबी के बाद रातों-रात स्टारडम मिल गया। वह एक बेहद कामयाब एक्ट्रैस के तौर पर उभर कर आई थी। नर्गिस की छरहरी काया को देखकर आपको लगता होगा कि वे वे अपने फिगर को लेकर हमेशा कॉन्शियस रहती है, परंतु हम आपको बताना चाहेंगे कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं।

PR
PR

दरअसल, असल जिंदगी में नर्गिस खाने की बेहद ही शौकीन हैं। नर्गिस को हर तरह का खाना पसंद हैं। नर्गिस ने हाल ही में अपनी पूणे विजिट के बारे में ट्विटर पर ट्विट करते हुए माना कि वे बेहद ही फूडी है तथा उन्होंने पूणे के मालवानी रेस्टोरेंट में मालवानी फूड ट्राय किया जो कि उन्हें बेहद ही पसंद आया। ट्विट करते हुए नर्गिस ने लिखा कि ‘क्या लजीज खाना था, अब से मेरा नया फेवरेट फूड है मालवानी फूड।

नर्गिस भूखे रहकर डाइट करने में विश्वास नहीं करती है तथा उन्हें पाककला और खाना बनाना भी बेहद पसंद हैं। वैसे ये कम ही देखा गया है कि किसी हिरोइन को खाना बनाने में दिलचस्पी हो।
लेखक के बारे में
WD