1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zoya akhtar film the archies teaser released

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज, दिखी प्यार, दोस्ती और ब्रेकअप की कहानी | zoya akhtar film the archies teaser released

film the archies
the archies teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फैंस 'द आर्चीज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
वहीं अब 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर एक मिनट लंबा है, जिसकी शुरुआत रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन से होती है। स्टेशन पर ट्रेन आती है। अगले सीन में कुछ विंटेज और रेट्रो कारें दिखती हैं। अलग-अलग शॉट्स दिखते हैं, जिनमें से एक में अगस्त्य नंदा गिटार बजाते, तो वहीं सुहाना खान और खुशी कपूर डांस करती नजर आ रही हैं। 
 
टीजर में दोस्तों की मस्ती और डांस के साथ-साथ दुखभरे पल भी हैं। फिल्म की कहानी 1964 की है, इसलिए पूरा रेट्रो फील दिया गया है। इस टीजर को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'आपने उन्हें कॉमिक्स में, किताबों में और रिवरडेल में देखा है। लेकिन इस बार आप उन्हें भारत में देखेंगे। 60 के दशक को दिखाती द आर्चीज एक ऐसी दुनिया का निर्माण करती है जो जानी-पहचानी और नई दोनों है। ये रहा फर्स्ट लुक।'
 
'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। यह एक टीनएजर की कहानी है। ये चार दोस्तों की कहानी होगी, इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। इस प्रोजेक्ट पर जोया अख्तर रीमा कागती के साथ मिलकर काम कर रही हैं। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
निमरत कौर ने पूरी की 'सेक्शन 84' की शूटिंग, शेयर किया अमिताभ बच्चन संग काम करने का अनुभव