शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते दिनों निर्देशक आदित्य धर से गुपचुप शादी रचाकर सभी को चौंका दिया था। यामी ने शादी के बाद अपनी वेडिंग तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। वहीं अब शादी के बाद यामी ने अपना नाम बदल दिया है।
यामी गौतम ने अब अपना सरनेम बदल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम यामी गौतम धर कर दिया है।
बीते दिन यामी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' का एक पोस्टर शेयर किया था। इस दौरान ही सभी का ध्यान यामी के बदले हुए नाम पर गया।
बता दें कि यामी से पहले करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ चुकी हैं।

