विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, कहा पत्नी पर मजाक मैं सहन नहीं कर पाया| Will Smith Public Apology To Chris Rock Over Oscars Slap
Photo : Instagram
94वें ऑस्कर अवॉर्ड 2022 में इस बार पुरस्कारों से ज्यादा विल स्मिथ के थप्पड़ की गूंज रही। क्रिस रॉक की टिप्पणियों से अभिनेता विल स्मिथ इतने आहत हुए के मंच पर जाकर उन्होंने क्रिस को जोरदार थप्पड़ जमा दिया। विल इस बात पर गुस्सा थे कि क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया था। इससे विल तिलमिला गए और उन्होंने यह हरकत कर डाली।
विल की इस हरकत पर कई लोगों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विल बेहद लोकप्रिय हैं और उन्हें इस तरह से व्यवहार नहीं करना था। इससे गलत संदेश गया है। हालांकि विल के समर्थन में भी कई लोग उतरे हैं।
विल को भी लगा कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया दे डाली। विल ने इस घटना को लेकर एकेडमी और क्रिस रॉक से माफी मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर क्रिस से माफी मांगी। वे जब स्टेज पर अपना अवॉर्ड लेने गए तो रोते हुए वहां भी उन्होंने माफी मांगी थी।
विल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिंसा विनाशकारी होती है। कल रात ऑस्कर अवॉर्ड में मेरा व्यवहार अक्षम्य और अस्वीकार्य था। जेडा की मेडिकल कंडीशन पर जो मजाक किया गया वो मैं सहन नहीं कर पाया और मैंने रिएक्ट कर दिया।
