शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vj chitra husband arrested for alleged abetment to suicide
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (15:56 IST)

वीजे चित्रा सुसाइड केस : पुलिस ने पति हेमनाथ को किया गिरफ्तार, लगे यह आरोप

वीजे चित्रा सुसाइड केस : पुलिस ने पति हेमनाथ को किया गिरफ्तार, लगे यह आरोप - vj chitra husband arrested for alleged abetment to suicide
साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा 9 दिसंबर को एक होटल रूम में मृत पाई गई थीं। महज 28 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के मामले की पुलिस उनके पति से पूछताछ कर रही है। अब खबर आ रही है कि चित्रा के पति हेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
पिछले दिनों वीजे चित्रा की मां ने हेमनाथ पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है और इसके पीछे की वजह आर्थिक परिस्थितियों को बताया जा रहा है।
 
 
बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा के पति हेमनाथ पर पत्नी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हेमनाथ और चित्रा ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हेमनाथ पत्नी चित्रा पर सीरियल में इंटीमेट सीन देने के कारण गुस्सा हो गए थे।
हेमनाथ को पसंद नहीं था कि उनकी पत्नी टीवी पर इंटीमेट सीन करें। बताया जाता है कि जिस दिन एक्ट्रेस की लाश मिली उस दिन गुस्से में आकर हेमनाथ ने चित्रा को धक्का भी दिया था।
 
खबरों के अनुसार हेमनाथ को कई सवालों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चित्रा के तमाम दोस्तों और साथियों से सेट पर पूछताछ भी की गई। हेमनाथ ने पुलिस को ये भी बताया कि चित्रा ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया था, जिसके बाद उन्हें मृत पाया गया था। 
 
चित्रा कामराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। मक्कल टीवी और जया टीवी जैसे तमाम तमिल चैनलों के जरिए चित्रा साल 2013 से लेकर अब तक घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी थीं। चित्रा एक डांसर भी थीं और उनके डांस स्किल्स टीवी शो जोड़ी फन अनलिमिटेड में नजर आए थे जिसमें वह फर्स्ट रनर अप रही थीं।
 
ये भी पढ़ें
पति मुफ्ती अनस संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं सना खान, यूजर्स ने बताया- मजाक मत बनाओ...