1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. remo dsouza dance video from hospital goes viral

हार्ट सर्जरी के बाद रेमो डिसूजा ने अस्पताल में किया डांस, पत्नी लिजेल ने शेयर किया वीडियो

HeartSurgery
फेमस कोरियोग्रफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल में उनकी पत्नी लिजेल लगातार देखभाल कर रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है।

 
रेमो का ये वीडियो उनकी सर्जरी के बाद का है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रेमो का चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन उनके पैर जरूर साफ नज़र आ रहे हैं। वीडियो में रेमो के पैर म्यूजिक पर थिरकते दिख रहे हैं। 
 
इस वीडियो के साथ लिजेल ने लिखा, पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा... थैंक्यू आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।' इस वीडियो पर कई सिलेब्स ने कमेंट करते हुए रेमी डिसूजा के जल्द ठीक होने की दुआ की है। 
 
बता दें कि रेमो डिसूजा को बीते शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरों के अनुसार अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है।  
 
अगला लेख
फिल्म 'महाराज' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आमिर खान के बेटे जुनैद!