शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone these 5 films will release in next year 2021
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (15:49 IST)

2021 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाएंगी दीपिका पादुकोण, रिलीज होंगी एक्ट्रेस की ये फिल्में

2021 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाएंगी दीपिका पादुकोण, रिलीज होंगी एक्ट्रेस की ये फिल्में - deepika padukone these 5 films will release in next year 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अब तक अपनी बेहतर अदाकारी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन साल 2020 दीपिका के ‍लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उनके कई फैंस ने उनसे किनारा कर डाला। अब दीपिका अपने फैंस का दिल जीतने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हैं।

 
अगले साल यानि 2021 में दीपिका पादुकोण पांच फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दीपिका को अपनी फिल्मों से बहुत उम्मीदें हैं।
 
शकुन बत्रा की फिल्म-
दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।
 
पठान-
इस फिल्म में दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दोनों इससे पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ नजर आ चुके हैं और फिल्म में दर्शकों ने उनके बीच की केमिस्ट्री को सराहा है।
 
नाग अश्विन की फिल्म-
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म स्काई-फाई आधारित होगी और दीपिका इस फिल्म के साथ अपनी जलवा बिखरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
 
द इंटर्न-
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द इंटर्न' के प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया में बिजी हैं। 'द इंटर्न' की मूल फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे ने अभिनय किया था।
 
महाभारत-
यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका को द्रौपदी के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म भी अभी प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर है। द्रौपदी के किरदार में दीपिका को देखने के लिए दर्शक इंतजार में बैठे हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका ने निमार्ता मधु मंटेना के साथ हाथ मिलाया है।