शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan comment on priyanka chopras latest denim look photo
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (16:29 IST)

प्रियंका चोपड़ा के डेनिम लुक पर फिदा हुए रितिक रोशन, एक्ट्रेस की तस्वीर पर किया यह कमेंट

प्रियंका चोपड़ा के डेनिम लुक पर फिदा हुए रितिक रोशन, एक्ट्रेस की तस्वीर पर किया यह कमेंट - hrithik roshan comment on priyanka chopras latest denim look photo
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी रखने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने डेनिम लुक में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के टॉप के साथ डेनिम जीन्स में दिखाई दे रही हैं। प्रियंका कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक ने मानों सोशल मीडिया फैंस पर जादू सा कर दिया है। 
 


तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने खुद को 'ब्लू जीन बेबी' बताया। इस तस्वीर पर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि अभिनेता राजकुमार राव ने कमेंट करते लिखा, 'पीसी।' साथ उन्होंने एक प्यार भरी इमोजी भी शेयर की है। उनके अलावा रितिक रोशन ने भी प्रियंका की तस्वीर की खूब तारीफ की और कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'एसएमएस फर डीच' की इंग्लिश रीमेक है। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं करीना कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा- हम दो लोग...