1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. virat kohli anushka sharma filter photos viral

लॉकडाउन में पति विराट कोहली संग जमकर मस्ती कर रहीं अनुष्का शर्मा, बेडटाइम से पहले फिल्टर यूज कर खींची सेल्फी

Corona Virus
इस समय पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लॉकडाउन के दौरान एक साथ समय गुजार रहे हैं। अक्सर दोनों अपने-अपने कामों में बिजी रहते हैं और एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार पाते हैं।
 
 
लॉकडाउन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया पर अलग की रूप देखने को मिल रहा है। कभी अनुष्का विराट कोहली के बाल काटती नजर आती हैं। तो कभी दोनों अजीबों गरीब फेस बनाकर फोटो पोस्ट करते दिखते हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं और इस खास वक्त की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहे हैं।
 
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें अपलोड की जिनमें वह विराट संग इंस्टा फिल्टर यूज करके तस्वीरें खींच रही हैं। सोने जाने से पहले क्लिक की गई इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा काफी क्यूट लग रही हैं।
 
विराट कोहली भी इस खास मौके को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का की ये तस्वीरें काफी लाइक और शेयर की जा रही हैं।
 
इससे पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग दो तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी हंसी फेक हो सकती है, लेकिन हम नहीं।' 
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान भी कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने दान की हुई धनराशि के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। इस वक्त दोनों अपने मुंबई वाले घर में हैं।
अगला लेख
इरफान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘अंग्रेजी मीडियम’