शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. good news for irrfan khan fans, angrezi medium to release soon on digital platform
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (13:49 IST)

इरफान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘अंग्रेजी मीडियम’

Angrezi Medium
कैंसर के इलाज के बाद इरफान खान ने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी की। फैंस को इरफान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फिल्म रिलीज के एक दिन बाद ही कोरोना वायरस के कारण कई राज्य सरकारों ने सभी थिएटर्स को बंद करने का आदेश दे दिया और अब 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है।

हालांकि, मेकर्स ने बाद में कहा था कि जैसे ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी, तो फिल्म को दोबारा से रिलीज किया जाएगा। अब खबरें आ रही हैं कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
 

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अंग्रेजी मीडियम’ एक हफ्ते के अंदर हॉटस्टार पर रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2017 में आई इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है। फिल्म में इरफान के अलावा राधिका मदान, दीपक डोब्रियाल, डिंपल कपाड़िया और करीना कपूर खान भी अहम रोल में हैं।
ये भी पढ़ें
21 days jokes : 21 दिन लॉक डाउन पर चल रहे हैं ये चुटकुले, आप भी आनंद लीजिए