मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan turned rapper he rap song on lockdown
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2020 (11:21 IST)

वरुण धवन बने रैपर, लॉकडाउन पर रैप गाकर फैंस से की यह अपील

Varun Dhawan
कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके कारण सभी लोग अपने घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में रहकर तरह तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, और फैंस को इस वायरस से सचेत रहने का आग्रह कर रहे हैं।

 
वरुण धवन ने भी पीएम मोदी की स्पीच को अपने गाने में एड करते हुए एक रैप किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने इस रैप में वरुण कोरोना के चलते सभी फैंस से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे हैं।
 
फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों को भी वरुण धवन का रैप काफी पसंद आया। अर्जुन कपूर, बादशाह और आयुष शर्मा जैसे सेलेब्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। 
 
बता दे कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक 800 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं और इस वायरस से जंग में मदद के लिए आगे भी आए हैं।
ये भी पढ़ें
सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ की बहन बनी हैं दिशा पटानी