1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urvashi Rautela Receives Email Over Returning Her Lost Gold iPhone

उर्वशी रौटेला को चोर ने किया ईमेल, आईफोन लौटाने के बदले की यह डिमांड

Urvashi Rautela Gold iPhone
Urvashi received thief's email: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला बीते दिनों भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची थीं। स्टेडियम से एक्ट्रेस का 24 कैरेट सोने का आईफोन गुम हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट करके फोन खोजने के लिए अहमदाबाद पुलिस से मदद मांगी थी।
 
उर्वशी ने उनका फॅन ढूंढ़ कर देने वाले को ईनाम देने की भी घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया था, 'उनके फोन की लोकेशन ट्रैक हो गई है। इसकी लोकेशन अहमदाबाद के एक मॉल में देखने को मिल रही है। उनके फोन को ढूंढ़ने वालों को ईनाम देने दिया जाएगा।
 
अब उर्वशी रौटेला को खुद चोर ने ईमेल भेजा है। चोर ने एक्ट्रेस को उनका फोन लौटाने के बदले एक डिमांड की है। इस बात की जानकारी उर्वशी रौटेला ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
उर्वशी रौटेला को ये मेल Groww Traders के नाम से आया है, जिसका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मेल में लिखा है, आपका फोन मेरे पास है अगर आप इसे वापस लेना चाहती हैं तो आपको मेरी मदद करनी होगी। 
 
ईमेल में लिखा है, मेरे भाई को कैंसर है और उसका इलाज करवा दे। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर थंब्सअप इमोजी भी बनाई है, जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उर्वशी उस शख्स की मदद करने के लिए तैयार हैं। 
 
उर्वशी रौटेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आई थीं। वह जल्द ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास जल्द बनेंगे दूल्हा, एक्टर की चाची ने दिया हिंट!