सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में काम कर चुके हैं आर्यन खान
- भगवान गणेश के विवाह के साथ सोनी टीवी के पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' का होगा समापन
- कंगना रनौट का है विवादों से पुराना नाता, अपने इस बयान की वजह से ट्विटर पर हो गईं बैन
- 'बंटी और बबली 2' में एटीवी बाइक चलाते नजर आएंगी रानी मुखर्जी, बोलीं- मेरे द्वारा निभाए गए सबसे मजेदार सींस में से एक
- Bigg Boss 15 : जय भानुशाली पर भड़के सलमान खान, बताया- 'खाली मटका'
इस वजह से शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ लिव इन में नहीं रहीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। दोनों अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।
रणवीर सिंह इस समय दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने दिल्ली में फिल्म सेट पर जाकर अपना वेडिंग सेलिब्रेशन किया है।
दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की थी।
जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि वे शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहीं? इस पर उन्होंने कहा था कि अगर हम पहले ही साथ में रहना शुरू कर देते तो हम एक-दूसरे के बारे में बाद में क्या जानने की कोशिश करते?
शादी के बाद दिए इस इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, ये साल ऐसा ही रहा, साथ में रहना और एक-दूसरे को जानना। मैं ये कहना चाहती हूं कि हमने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया। मुझे पता है कि लोग शादी को लेकर थोड़े रुखे होते हैं, लेकिन ये हमारा अनुभव नहीं है। हम शादी में विश्वास करते हैं और हम इसके हर पल का आनंद ले रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहनी में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण पठाऩ द इंटर्न के रीमेक और शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी।
