1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the sky is pink director shonali bose tested again covid positive

दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आईं शोनाली बोस, बोलीं- यह अभी भी आसपास है...

Shonali Bose
Shonali Bose: भले ही दुनिया में कोरोना वायरस का कहर थम गया हो, लेकिन अब भी इक्के दुक्के मामले सामने आते रहते हैं। अब 'द स्काई इज पिंक' की निर्देशक शोनाली बोस भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद शोनाली बोस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
शोनाली बोस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिस्टर पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, इस मिनट मैं यही हूं। पिछले कई सालों में जितना मैंने महसूस किया है, उससे कहीं ज्यादा बुरा महसूस कर रही हूं।
 
उन्होंने लिखा, कोविड! क्या आप विश्वास करेंगे कि यह अभी भी आसपास है? 102-3 बुखार। बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और दोबारा कोविड होने से बहुत परेशान हूं! भगवान ही जानता है कि यह कौन सा तनाव है।
 
बता दें कि शोनाली बोस 2022 में भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। वह तब गोवा में एक शादी में शामिल होने के बाद इस वायरस की चपेट में आ गई थीं।
 
सोनाली एक राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी पहली फिल्म 'अम्मू' थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'मार्गरेटा विद स्ट्रॉ', 'द स्काई इज पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
47 साल की उम्र में दुल्हा बनेंगे रणदीप हुड्डा, 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!