1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 Manasvi Mamgai evicted salman khan show

Bigg Boss 17 : एक ही हफ्ते में शो से बाहर हुईं मनस्वी ममगई

Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 :  सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस17' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसी बीच को के तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड में मनस्वी ममगई एलिमिनेट हो गई हैं। बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाली मनस्वी को महज एक हफ्ते में शो को अलविदा कहना पड़ा है।
इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए सना रईस खान, मनस्वी ममगई, ईशा मालवीय, नील भट्ट और अरुण श्रीकांत नॉमिनेटेड हुए थे। मनस्वी ममगई को वोटिंग के दौरान सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वोटिंग के दौरान सबसे कमजोर सना रईस खान को माना जा रहा था, लेकिन वो अपन कुर्सी बचाने में कामयाब रही। 
 
बता दें कि मनस्वी ममगई उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। मनस्वी ने पढ़ाई मॉडलिंग चंडीगढ़ से की है। मनस्वी ने साल 2006 में मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिसा मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल जीता था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनुष्का शर्मा ने खास तस्वीरें शेयर करके पति विराट कोहली को विश किया बर्थडे, बोलीं- हमेशा प्यार करती रहूंगी...