1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. athiya shetty birthday special actress love life

केएल राहुल संग शादी से पहले इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है अथिया शेट्टी का नाम

Athiya Shetty
athiya shetty birthday : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अथिया ने 2015 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अथिया प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 
 
अथिया शेट्टी के काफी समय तक क्रिकेटर केएल राहुल को डेट करने के बाद इस साल जनवरी में उनसे शादी रचाई है। फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं। हालांकि केएल राहुल से पहले अथिया शेट्टी का नाम दो एक्टर संग भी जुड़ा था। 
 
इन एक्टर्स का नाम अर्जुन कपूर और सूरज पंचोली है। इन स्टार्स के साथ उनकी नजदिकियों की खूब चर्चा हुई थी। खबरों के अनुसार अथिया गुपचुप तरीके से आदित्य भंडारी को भी डेट कर चुकी है। आदित्य डीबीएस बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर वनिता भंडारी के बेटे हैं। दोनों एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद अलग हो गए थे। 
 
अथिया शेट्टी मुबारकां, नवाबजादे, तड़प और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अथिया की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। ‍फिलहाल वह फिल्मी दुनिया से दूर है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्टार प्लस के नए शो 'झनक' का दिलचस्प प्रोमो हुआ रिलीज