1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma wishes husband virat kohli on 35th birthay

अनुष्का शर्मा ने खास तस्वीरें शेयर करके पति विराट कोहली को विश किया बर्थडे, बोलीं- हमेशा प्यार करती रहूंगी... | anushka sharma wishes husband virat kohli on 35th birthay

Virat Kohli Birthday
Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। उन्होंने विराट कोहली की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है।
 
पहली तस्वीर में अनुष्का ने पति विराट के जीरो गेंद पर आउट किए जाने वाला एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें विराट कोहली के उस मैच का जिक्र है, जब उन्होंने जीरो गेंद पर केविट पीटरसन को आउट कर दिया था। 
 
दूसरी तस्वीर में विराट कोहली फनी अंदाज में फेस बनाते दिख रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में अनुष्का अपने पति संग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने अपने पति को बर्थडे विश किया है। 
 
अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे इस जन्म में और हमेशा ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।'
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात पहली साल 2013 में एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार होने लगा। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का की एक बेटी हैं, जिसका नाम वामिका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'12वीं फेल' के मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी, रियल लाइफ मनोज शर्मा से लेकर विद्या बालन ने की शिरकत