शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tara Sutaria breaks silence on kissing video with AP Dhillon
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (17:33 IST)

एपी ढिल्लों संग किसिंग वीडियो पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, वीर पहाड़िया ने भी बताया रिएक्शन का सच

Tara Sutaria viral kissing video
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तारा सुतारिया सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया संग पहुंची थीं। इस कॉन्सर्ट से तारा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें स्टेज पर एपी ढिल्लों उन्हें किस करते दिख रहे हैं। 
 
वायरल हुए वीडियो में वीर पहाड़िया का शॉकिंग रिएक्शन भी दिखाया गया। इसके बाद तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी। लेकिन अब तारा सुतारिया ने इसपर विराम लगा दिया है। तारा ने सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA (@tarasutaria)

इस वीडियो में तारा सिंगर संग स्टेज पर झूमती दिख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, पूरे जोश और गर्व के साथ, हम सब साथ हैं. एपी ढिल्लों फेवरेट हैं। क्या शानदार रात थी! मुंबई, हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद और उम्मीद है कि हम साथ में और भी म्यूजिक और यादें बनाएंगे।
 
वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए तारा ने लिखा, झूठी बातें, चालाकी से की गई एडिटिंग और पैसे देकर करवाए गए पीआर कंपेन हमें हिला नहीं सकते और न ही हिलाते हैं! आखिर में प्यार और सच्चाई की ही जीत होती है। तो मजाक तो धमकियों पर ही भारी पड़ेगा।
 
वीर पहाड़िया ने भी किया रिएक्ट
तारा सुतारिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए वीर ने लिखा, ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' के दौरान नहीं। जोकर!
 
बता दें कि तारा ने इसी साल अगस्त में वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर इवेंट और वेकेशन पर साथ देखा जाता है। 
ये भी पढ़ें
धुरंधर 2 में दिखेंगे अक्षय खन्ना? मौत के बाद भी सीक्वल में एंट्री की तैयारी?