1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sajid khan undergoes surgery after accident on film set farah khan gave his health update
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (12:58 IST)

शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार हुए साजिद खान, टूटा पैर, बहन फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट

Sajid Khan's leg is broken
बॉलीवुड के फेमस निर्देशक साजिद खान को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए हैं। साजिद, एकता कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे थे तभी अचानक सेट पर भयानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में साजिद खान का पैर टूट गया है। 
 
साजिद खान को इमरजेंसी में पैर की सर्जरी करानी पड़ी। फराह खान ने अपने भाई की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुऐ बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही। साजिद अब खतरे से बाहर हैं। वे फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं।
 
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए फराह खान ने कहा, साजिद खान की सर्जरी सफल रही और अब वह रिकवरी मोड़ में हैं। वो रिकवर कर रहे हैं। 
 
बता दें कि साजिद खान ने 2005 में फिल्म 'डरना जरूरी है' से बतौर डायरेक्टर कदम रखा था। उन्होंने हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल 2 जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया। लेकिन 2018 में मीटू मूवमेंट के वक्त उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद उनका करियर अर्श से फर्श पर गिर गया। 
 
इन आरोपों के बाद साजिद खान के हाथ से कई फिल्मों निकल गई और उन्हें लंबे वक्त तक इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा। साजिद एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालने जा रहे थे, लेकिन इस हादसे के बाद फिलहाल फिण से ब्रेक लग गया है। 
ये भी पढ़ें
कृति खरबंदा के नाम पर व्हाट्सऐप पर हो रही धोखाधड़ी, एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी चेतावनी