1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushmita sen starrer aarya season 3 announces

'आर्या सीजन 3' की हुई घोषणा, शेरनी बन फिर दुश्मनों से लड़ेंगी सुष्मिता सेन | sushmita sen starrer aarya season 3 announces

aarya season 3
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी धमाकेदार वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं। मेकर्स ने 'आर्या सीजन 3' का ऐलान कर दिया है। फैंस आर्या 3 की घोषणा के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। आर्या सरीन के किरदार में एक बार फिर से सुष्मिता सेन अपना जलवा बिखरते हुईं नजर आएंगी।

 
आर्या 3 की घोषणा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की गई है। सस्पेंस से भरी इस सीरीज का तीसरा सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। इस सीरीज के निर्माता और निर्देशक राम माधवानी है। 
 
मेकर्स ने 'आर्या 2' की एक वीडियो क्लीप शेयर की है। जिसमें सुष्मिता सेन का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'शेरनी एक नई यात्रा शुरू कर रही है। हॉटस्टार स्पेशल 'आर्या 3' का विकाश शुरू।' 
 
आर्या वेब सीरीज एक मजबूत मां की कहानी दिखाती है। एक ऐसी मां जो अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपराधियों की दुनिया से लड़ती है। पिछले सीजन की कहानी में एक पत्नी और एक मां के संघर्ष की कहानी दिखाई थी, जो बुरे से बुरे हालात में भी डटकर खड़ी है। इस बार आर्या सरीन और भी तेज, मजबूत व उग्र हो गई है।
 
अगला लेख
शाहरुख खान और सलमान खान को साथ लेकर फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा!