सम्बंधित जानकारी
- सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल, अब्दुल हमीद की दुर्गा पूजा (वीडियो)
- सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का बोल्ड फोटो
- पूजा पंडाल में लापता लोगों का पता लगाने के लिए आया 'बंधु' ऐप
- 15 साल छोटे मॉडल के साथ 43 साल की सुष्मिता सेन कर रही हैं रोमांस!
- बीएसएनएल की त्योहारी पेशकश, 10 दिनों के लिए एसटीवी 78 का प्लान
सुष्मिता सेन ने बेटियों संग दुर्गा पंडाल में किया धुनुची नृत्य, देखिए वीडियो
बॉलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पूजा में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी दोनों बेटियों के साथ धुनुची नृत्य करती दिख रही हैं।
धनुचीनाच दुर्गापुजा के दौरान खासतौर पर बंगाली महिलाएं करती हैं। इस वीडियों में सुष्मिता पारंपरिक गोल्डन सिल्क की साड़ी पहने हुए हैं और अपनी बेटियों एलिजा और रिने के साथ दुर्गा पंडाल में नृत्य कर रही हैं।
सुष्मिता ने वीडियो के साथ कैप्शन में बेटियों के साथ शक्ति पूजा के इस त्योहार को मनाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की जहां-जहां धुनुची का धुंआ जाए वहां सकारात्मक ऊर्जा, प्यार, उम्मीद और दया का भाव बहे।
इससे पहले सुष्मिता ने अपनी बेटियों तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें वह दोनों दुर्गा पूजा पंडाल में देवी की मूर्ति के आगे खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए सुष्मिता ने अपने फैन्स को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
