1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Veeramadevi

सनी लियोनी की फिल्म 'वीरमादेवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर

सनी लियोनी
सनी लियोनी के तमिलनाडु में ढेर सारे प्रशंसक हैं और अब सनी उनकी खुशी में इजाफा करते हुए वीरमादेवी नामक तमिल फिल्म करने जा रही हैं। यह उनकी लीड एक्ट्रेस के रूप में पहली तमिल फिल्म होगी। इसके पहले वे 2014 में 'वाडाकरी' नामक तमिल फिल्म में गेस्ट अपियरेंस कर चुकी हैं। 
 
इस फिल्म की कहानी सनी के इर्दगिर्द घूमेगी। पोस्टर पर सनी का मै‍जेस्टिक लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया है। फिल्म का निर्देशन वीसी वाडिवुदाइयां करेंगे। तमिल के साथ-साथ फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब कर रिलीज की जाएगी। 
अगला लेख
मरने के पहले एक फिल्म निर्देशित करना चाहता था, सो 'खजूर पे अटके' बनाई: हर्ष छाया