सुजॉय घोष ने जमकर की कल्कि 2898 एडी की तारीफ, बोले- क्या राइड थी...
Film Kalki 2898 AD: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अपनी रिलीज के बाद से ही सिनेप्रेमियों के बीच शीर्ष स्थान पर है। चाहे आलोचक हों, दर्शक हों या फिर मशहूर हस्तियां, फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुको, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार है।
रजनीकांत, नागार्जुन, अनिल शर्मा, श्रद्धा कपूर, यश, अल्लू अर्जुन, वरुण धवन, एटली, अनिल शर्मा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और अभिषेक बच्चन सहित कई मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए फिल्म की तारीफ की है। अब इस लिस्ट में फिल्म निर्माता सुजॉय घोष का नाम भी शामिल हो गया है।
i saw kalki by @nagashwin7 ... i bow to the man and his vision. whatta ride!! the cast and the crew was so good and of course sir @SrBachchan ... the undisputed guru! so so so proud to be a fan -- always and forever.
— sujoy ghosh (@sujoy_g) July 4, 2024
'कहानी', 'कहानी 2' और 'बदला' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर सुजॉय ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म कल्कि 2898 एडी के लिए अपना प्यार जाहिर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैंने नाग अश्विन की कल्कि देखी... मैं उस व्यक्ति और उसके विजन को नमन करता हूं। क्या राइड थी!! कास्ट और क्रू बहुत बढ़िया थे।
सुजॉय घोष जिन्होंने पहले 2019 की मिस्ट्री थ्रिलर 'बदला' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। उन्होंने ने अपने ट्वीट में उनकी प्रशंसा की और कहा, और निश्चित रूप से सर अमिताभ बच्चन निर्विवाद गुरु! उनका प्रशंसक होने पर बहुत गर्व है - हमेशा और हमेशा के लिए।
उल्लेखनीय है कि नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

