शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. justin bieber perform to anant ambani radhika merchant sangeet ceremony
Last Modified: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (16:31 IST)

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में परफॉर्म करेंगे जस्टिन बीबर, लेंगे इतनी फीस!

Anant Ambani Radhika Merchant wedding
Anant Radhika sangeet ceremony: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंद अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी से पहले दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी होस्ट कर चुका है। 
 
अब अनंत-राधिका की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। बीते दिन अंबानी परिवार ने 'मामेरु' रस्म के साथ अनंत के शुभ विवाह का शुभारंभ किया। अब दोनों की संगीत सेरेमनी में कई सेलेब्स चार चांद लगाने वाले हैं। इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी अंनत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। 
 
अंबानी परिवार की शादी में परफॉर्म करने के लिए बेबी, सॉरी, लव योरसेल्फ जैसे गानों के लिए मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर लॉस एंजिलिस से मुंबई पहुंच चुके हैं। बीबर इससे पहले 2017 में अपने पहले संगीत कार्यक्रम के लिए भारत आए थे। 
 
जस्टिन बीबर को शुक्रवार को स्थानीय पुलिस अधिकारियों और अपनी टीम के साथ मुंबई के कलीना हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। दो बार ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त कर चुके बीबर ने गुलाबी टी-शर्ट, स्वेटपैंट और लाल टोपी पहनी हुई थी।
 
खबरों के अनुसार जस्टिन बीबर को इस प्रस्तुति के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगीतकार एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे भी शिरकत करेंगे। 
ये भी पढ़ें
रश्‍मिका मंदाना के हाथ लगा खजाना, धनुष की फिल्म कुबेर से एक्ट्रेस की पहली झलक आई सामने