1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan wishes brother abram on his birthday

8 साल के हुए Shahrukh Khan के बेटे Abram Khan, बहन Suhana Khan ने इस तरह किया विश

Shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार के छोटे बेटे अबराम खान 8 साल के हो गए हैं। अबराम बॉलीवुड के फेवरेट स्टार‍किड्स में से एक हैं। अबराम को जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। वहीं उनकी बड़ी बहन सुहाना खान ने भी भाई के साथ एक वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

 
सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अबराम अपनी बहन के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, 'बर्थडे बॉय।' सुहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाई-बहन की यह क्यूट बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। 
 
बता दें कि अबराम का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी के जरिए हुआ था। अबराम के नाम के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बने हुए हैं जिसे लाखों लोग फॉलो करते हैं। अबराम अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं। वह 1 साल की उम्र में बॉलीवुड कैमियो भी कर चुके हैं। अबराम अपने पिता शाहरुख संग फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए थे।
 
अगला लेख
Sanjay Dutt को मिला UAE का गोल्डन वीजा, जानिए क्यों है खास