सम्बंधित जानकारी
- अजीम प्रेमजी को मिलेगा फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान
- हॉकी के खुमार में डूबा भुवनेश्वर, माधुरी और शाहरुख होंगे आकर्षण का केंद्र
- धमाकेदार... सलमान और शाहरुख खान एक साथ भंसाली की फिल्म में!
- जीरो का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज, दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज
- शाहरुख खान को कलिंग सेना ने दी ओडिशा न आने की धमकी, 17 साल पुरानी है दुश्मनी
श्रीदेवी के फैंस को शाहरुख खान की 'ज़ीरो' में मिलेगा सरप्राइज़
श्रीदेवी की इस वर्ष फरवरी में दुबई में बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके फैंस अभी तक सदमे में हैं। श्रीदेवी ने अपनी मृत्यु के पहले शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग पिछले वर्ष ही की थी। वे इस फिल्म के एक गाने में बतौर मेहमान कलाकार नजर आएंगी।
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'ज़ीरो' में कई अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। इनमें काजोल, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी आदि शामिल हैं। श्रीदेवी को भी जब इसके लिए सम्पर्क किया गया तो वे फौरन राजी हो गईं। तब किसे पता था कि यह श्रीदेवी की आखिरी फिल्म होगी।
21 दिसम्बर 2018 को यह फिल्म रिलीज हो रही है। रिलीज के पहले श्रीदेवी की कोई झलक नहीं दिखाई जाएगी। न ही उनके लुक या रोल के बारे में किसी तरह की बात होगी। शाहरुख खान चाहते हैं कि उनके फैंस को 'ज़ीरो' देखते समय सरप्राइज़ मिले। वे बड़े परदे पर आखिरी बार श्रीदेवी को देखें।
फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है और दर्शकों को यह पसंद आया है। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं जबकि सलमान खान भी एक गाने में नजर आएंगे। शाहरुख ने फिल्म में एक बौने का किरदार निभाया है। अपने करियर में पहली बार वे इस तरह का रोल निभा रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म पहले सलमान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया।
अगला लेख
