1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shah rukh khan anushka sharma starrer zero romantic song mera naam tu released

जीरो का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज, दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज

Shahrukh Khan
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने में शाहरुख और अनुष्का की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
गाने में अनुष्का शर्ना व्हील चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और शाहरुख खान उनके साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान अनुष्का शर्मा के सामने डांस कर उन्हें हंसाते दिख रहे हैं। गाने में शाहरुख का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है। इसमें शाहरुख के जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिले हैं।
 
फिल्म जीरो के पहले गाने 'मेरे नाम तू' को अक्षय जोधापुकर ने अपनी आवाज दी है। वहीं इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अजय और अतुल ने दिया है। 
 
हाल ही में शाहरुख के 53वें जन्मदिन पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। सिनेप्रेमियों और फैंस ट्रेलर बहुत पसंद आया है। फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म शाहरुख खान मेरठ के एक बौने व्यक्ति बउआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं। 
अगला लेख
ट्रेंड में दीपिका पादुकोण के वेडिंग और रिसेप्शन की साड़ी, शोरूम पर आउट ऑफ स्टॉक