1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Spider Man No Way Home storms Indian Box Office

स्पाइडर मैन ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, वर्ष 2021 की बनी सबसे बड़ी ओपनर

स्पाइडर मैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।

Spider Man No way Home
स्पाइडर मैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। भारत में फिल्म ने पहले दिन 32.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह भारत में वर्ष 2021 में किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। पहले यह रिकॉर्ड अक्षय कुमार की 'सूंर्यवंशी' के नाम था जो दिवाली पर रिलीज हुई थी।  
 
गौरतलब है कि यह फिल्म भारत में गुरुवार को रिलीज हुई है। साथ ही उस दिन कोई छुट्टी भी नहीं थी। कोविड के कारण लोग डरे हुए हैं। महाराष्ट्र में सिनेमाघर 50 प्रतिशत कैपिसिटी से चल रहे हैं। इसके बावजूद फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है। 
 
सिनेमाघरों में लंबे समय बाद इतनी भीड़ देखी गई। हाउसफुल के बोर्ड देखे गए। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु में रिलीज हुई है और पूरे भारत में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
 
किसी भी हॉलीवुड मूवी का पहले दिन का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन 
हॉलीवुड मूवी की बात की जाए तो भारत में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम के नाम है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 53.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे नंबर पर स्पाइडरमैन नो वे होम का नाम है। तीसरे नंबर पर एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर (31.30 करोड़ रुपये) है।  
अगला लेख
Miss World 2021 कोरोना की चपेट में, मानसा वाराणसी सहित 17 लोग पॉजिटव, इवेंट आगे बढ़ा