सम्बंधित जानकारी
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी द्वारा सनसनीखेज खुलासे, शारीरिक संबंध के लिए डालते थे दबाव
- राजतिलक और कर्मयोगी बनाने वाले फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोविड 19 के कारण निधन
- रोहित रॉय पोस्ट कर बोले- रजनीकांत को हुआ कोरोना, जमकर हुए ट्रोल
- चोक्ड: पैसा बोलता है फिल्म समीक्षा : गायब है अनुराग कश्यप का पंच
- क्या 'नागिन 5' का हिस्सा होंगे आसिम रियाज? बताया सच
173 मजदूरों को हवाई जहाज के जरिये सोनू सूद ने पहुंचाया घर
सोनू सूद न थके हैं और न रूके हैं। कोविड 19 के कारण मुसीबत में फंसे लोगों के लिए वे किसी 'देवता' से कम नहीं हैं और लोगों को उनके घर पहुंचाने में लगे हुए हैं।
बस और रेल से उन्होंने लोगों को घर पहुंचाया और अब चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये उन्होंने मुंबई में फंसे 173 मजदूरों को देहरादून पहुंचाया। सोनू ने यह फ्लाइट बुक की थी।
एअरबस 320 प्लेन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट से 5 जून को दोपहर 1.57 पर 173 लोगों को लेकर उड़ान भरी और 4.41 पर देहरादून के जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पर यह पहुंचा।
सोनू सूद ने बताया कि उनके चेहरे पर तब मुस्कान तैर गई जब ज्यादातर लोगों ने बताया कि यह उनका पहला हवाई सफर है।
चलो अब उत्तराखंड में भी कांडाली का साग, गहत की दाल के पराँठे पक्के हुए। जल्दी ही मिलते है मेरे उत्तराखंड के नए परिवार से ❣️
