सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood is giving major fitness goals video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (15:43 IST)

सोनू सूद हैं 'अनस्टॉपेबल', देखिए उनका लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा अपने फैंस को फिटनेस गोल देते रहे है। सोनू को कठिन से कठिन एक्सरसाइज करते हुए अक्सर जिम में देखा जाता है। अभिनेता ने कुछ गहन कोर वर्कआउट करने का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह फिटनेस गोल दे रहे है। 

 
हाल ही में शेयर किए गए वर्कआउट वीडियो में सोनू सूद को अपने एब्स पर कड़ी मेहनत करते और ट्रेडमिल पर विभिन्न वर्कआउट करते हुए देख सकते हैं।
 
बता दें कि सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर की शूटिंग दिल्ली और पंजाब के विभिन्न स्थानों में बड़े पैमाने पर की जाएगी। एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ करने के लिए एलए से एक विशेष अंतरराष्ट्रीय क्रू उड़ान भरेगा।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद फिल्म फतेह में दिखाई देंगे। वे इस फिल्म के लिए अपने लेखन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वैभव मिश्रा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म फतेह एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
बुर्ज खलीफा पर छाया 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन बोले- शहजादे जैसा फील हो रहा...