• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pathaan box office collection shahrukh khan film crosses 500 crore mark
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (11:13 IST)

शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से धमाकेदार कमबैक किया है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब शाहरुख की पठान ने एक और इतिहास रच दिया है। फिल्म 'पठान' 500 करोड़ क्लब में शामिल गई है। 

 
'पठान' दुनियाभार में सबसे ज्यादा कमाई करने वली हिंदी फिल्म भी बन गई है। फिल्म ने 22 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के हिंदी भाषा के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जो 510.99 करोड़ रुपए है।
 
'पठान' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 960 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। इस स्पाई‍ थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 'पठान' के बाद शाहरुख अब जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
वेब सीरीज 'महाराणा' में गुरमीत चौधरी निभाएंगे महाराणा प्रताप का किरदार, सामने आया फर्स्ट लुक