शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Priyanka Chopra Jonas next Hollywood release Love Again is ready to win hearts in India
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (13:46 IST)

Love Again Movie Preview : प्रियंका चोपड़ा जोनास की रोमांटिक कॉमेडी मूवी लव अगेन रिलीज के लिए तैयार

Love Again
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म 'लव अगेन' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो प्रियंका के फैंस को पसंद आ रहा है। प्रियंका की लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है। प्रियंका न केवल भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी 'लव अगेन' में उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार है।
 
लव अगेन की कहानी 
मीरा रे (प्रियंका चोपड़ा) ने अपने मंगेतर को खो दिया है और इस दु:ख से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। मंगेतर की याद में उसके पुराने सेलफोन पर मीरा रोमांटिक मैसेज भेजती है। वह इस बात से अंजान है कि यह नंबर रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) को दे दिया गया है। 
 
रॉब एक पत्रकार है। मीरा के मैसेजेस से प्रभावित होकर वह मेगा स्टार सेलनी डायोन की मदद लेता है जो पहली बार खुद की भूमिका निभा रही हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 'लव अगेन' फिल्म को 12 मई, 2023 को रिलीज कर रही है। 
  • निर्देशक : जिम स्ट्रॉस
  • कलाकार : प्रियंका चोपड़ा जोनास, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन 
  • रिलीज डेट : 12 मई 2023 (भारत में) 
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज