रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhumi pednekar caught kissing mystery man at sid kiara reception party
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (13:23 IST)

सिद्धार्थ-कियारा की पार्टी में मिस्ट्री मैन को किस करती दिखीं भूमि पेडनेकर, जानिए कौन है यह शख्स

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में भूमि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में भूमि पेडनेकर एक मिस्ट्री मैन के साथ लिपलॉक करती नजर आईं। 

 
मिस्ट्री मैन को किस करते हुए भूमि पेडनेकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि भूमि ने जिस शख्स को किस किया वो कौन है।सभी उस शख्स के बारे में जानना चाह रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार भूमि पेडनेकर को किस करने वाले शख्स का नाम यश कटारिया है। वह एक बिजनेसमैन हैं यश जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह के बेहद करीबी हैं। यश और भूमि को लेकर बीते कुछ समय से खबरें आ रही थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।
 
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म भक्षक, अफवाह और भीड़ में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
Love Again Movie Preview : प्रियंका चोपड़ा जोनास की रोमांटिक कॉमेडी मूवी लव अगेन रिलीज के लिए तैयार