1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shah Rukh Khan first valentine Day gift to Gauri Khan

शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट दिया था | Shah Rukh Khan first valentine Day gift to Gauri Khan

Shah Rukh Khan
पठान की सफलता के बाद जोश से भर गए शाहरुख खान ट्वीटर कर काफी सक्रिय हो गए हैं और लगातार फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं।
 
हाल ही में शाहरुख से उनके एक फैंस ने पूछा कि गौरी मेम को वैलेंटाइन डे पर पहला गिफ्ट आपने क्या दिया था? 


 
इसका जवाब शाहरुख ने दिया- जहां तक मुझे सही-सही याद है, बात 34 साल पुरानी है। मैंने पिंक कलर के ईयररिंग्स दिए थे जो प्लास्टिक के थे। शाहरुख के इस जवाब को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी। इसके पहले उनका लंबा रोमांस चला था। बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में उनकी गिनती होती है। 
 
शाहरुख खान इस समय 'जवान' फिल्म में व्यस्त हैं जो जून में रिलीज होगी। इधर पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए आय के नए रिकॉर्ड बना रही है। 
अगला लेख
अमिताभ-रेखा-जया प्रेम त्रिकोण : क्यों अधूरी रह गई अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी?