• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prateik babbar makes his relationship official with south actress priya banerjee
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (15:23 IST)

प्रतीक बब्बर को फिर हुआ प्यार, साउथ की इस एक्ट्रेस संग कंफर्म किया रिश्ता

प्रतीक बब्बर को फिर हुआ प्यार, साउथ की इस एक्ट्रेस संग कंफर्म किया रिश्ता  | prateik babbar makes his relationship official with south actress priya banerjee
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक बब्बर ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।

 
अब प्रतीक बब्बर को एक बार फिर से प्यार हो गया है। वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक ने एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने प्रिया संग अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यार का इजहार किया है।
 
प्ली तस्वीर में प्रतीक प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपने टैटू को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इस टैटू में दोनों के नाम और सरनेम के पहले अक्षय यानी 'P' और 'B' लिखे हैं। इसके साथ एक दिल और इन्फिनिटी इमोजी का भी टैटू बनवाया हुआ है। 
 
खबरों के अनुसार प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। कपल फिलहाल अपने रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखान चाहते है। 
 
बता दें कि प्रिया बनर्जी साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किस' से की थी। प्रिया बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। वह ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' में भी दिखाई दी थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
रफेल साड़ी में रिया चक्रवर्ती का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें