1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lagaan actor javed khan amrohi passes away

'लगान' एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | lagaan actor javed khan amrohi passes away

Bollywood Actor Death
Photo Credit : Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी एक्‍टर जावेद खान अमरोही का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जावेद पिछले एक साल से बेड पर थे। उन्हें सांस की काफी तकलीफ थी। उनके दोनों फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। 
 
जावेद खान अमरोही लगात, चक दे इंडिया, वन्स अपॉन ए टाइम और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। वह आखिरी बार 2020 में फिल्म सड़क 2 में नजर आए थे। वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुके थे। 
 
फिल्म 'लगान' में उनके को एक्टर रहे अखिलेंद्र मिश्रा ने आजतक से बात करते हुए बताया कि मैं और जावेद जी ईप्टा के एक वॉट्सएप ग्रुप में साथ जुड़े हैं। उसी ग्रुप में उनकी डेत की जानकारी मिली है। मुंबई के कांदीवली में वो अपने परिवार के साथ रहते थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 
 
जावेद खान अमरोही कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। उन्होंने करीब 150 हिंदी फिल्मों में काम किया था। शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में जावेद खान ने सुखलाल का किरदार निभाया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब करीना के शाकाहारी बॉयफ्रेंड को पिता रणधीर कपूर ने नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया