सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में है। सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर इस फिल्म को निर्देशक गुणाशेखर ने बनाया है। निर्देशक गुणाशेखर की यह फिल्म महान लेखर कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है।
इस फिल्म को तेलुगु और तमिल के अलावा मेकर्स हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म की कहानी शाकुंतलम और राजा दुष्यंत की प्रेम कहानी पर आधारित है।
अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। यह पौराणिक प्रेम कथा शाकुंतला राजकुमारी (सामंथा रुथ प्रभुः और महाभारत के राजा दुष्यंत (देव मोहन) के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म के साथ पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की छह वर्षीय बेटी अरहा का भी डेब्यू हो रहा है। इसके अलावा फिल्म शाकुंतलम में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ एम मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

