1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shraddha Kapoor, Salman Khan, Saaho

16 वर्ष की उम्र में श्रद्धा ने ठुकराई थी सलमान के साथ फिल्म!

श्रद्धा कपूर
3 मार्च को श्रद्धा कपूर 31 वर्ष की हो गई हैं। उन्होंने तीन पत्ती से अपना करियर शुरू किया था। बाद में लव का द एंड नामक फिल्में की। ये फिल्में असफल रही थी। आशिकी 2 की सफलता के बाद श्रद्धा ने अपनी पहचान बना ली। 
 
इसके बाद हैदर, एक विलेन, बागी, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी सफल फिल्में श्रद्धा ने दी। हसीना पारकर में अपने अभिनय से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। 
 
हाल ही में एक मजेदार बात सामने आई है। श्रद्धा जब 16 वर्ष की थी तब सलमान खान ने उन्हें अपने साथ एक फिल्म ऑफर की थी, लेकिन तब श्रद्धा पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 
 
सलमान ने श्रद्धा को एक स्कूल प्ले में देखा था और वे बेहद प्रभावित हो गई थे। उन्होंने फौरन श्रद्धा को ऑफर दिया था। 
 
श्रद्धा इस समय 'साहो' नामक फिल्म कर रही हैं जिनमें उनके साथ प्रभाष लीड रोल में हैं। 
अगला लेख
रजनीकांत की ‘2.0’ का टीजर लीक